काले झंडों के बीच राहुल की मीठी पेशकश – चॉकलेट से जताई प्रतिक्रिया
“माफी मांगिए” – भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग, राहुल ने दी फ्लाइंग किस
आरा में काला झंडा और चॉकलेट वाला विरोध
आरा, 30 अगस्त। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शनिवार को भोजपुर जिला मुख्यालय आरा की सियासी हवा अचानक बदल गई। नागरी प्रचारिणी के पास जैसे ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला पहुंचा,

भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाते हुए“राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगा दिए।
सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और कार्यकर्ताओं को हटाने लगे।


तभी राहुल गांधी ने हाथ उठाकर सुरक्षा रोक दी और खुद भाजपा कार्यकर्ताओं को पास बुला लिया।
क्यों कर रहे हो विरोध?– राहुल ने मुस्कुराते हुए सवाल किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीधे आरोप जड़ दिया – “प्रधानमंत्री की माता जी को गाली दी गई, माफी मांगिए।”
जवाब में राहुल गांधी मुस्कुराए और फिर उन्होंने विरोधियों की ओर चॉकलेट बढ़ा दी और फ्लाइंग किस देते हुए आगे बढ़ गए।
यह नज़ारा देखने वालों के लिए अप्रत्याशित था –


एक ओर नारों की गूंज, दूसरी ओर राहुल गांधी की मुस्कुराती प्रतिक्रिया। अंततः भाजपा कार्यकर्ता भी“मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए स्थल छोड़ गए।
कल हुए पुतला दहन और आज के काले झंडे के विरोध ने आरा की राजनीति को गरमा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भोजपुर की धरती है और यहां से जिसका विरोध शुरू होता है उसके पतन की कहानी भी लिखी जाती है। अब तो आने वाला समय ही बताएगा कौन किसका पतन की पटकथा लिखता है फिलहाल सियासी रंग चर्चा में जरूर है।
