सिर्फ 2 साल की उम्र… और बड़े-बड़े डांसरों के बीच मंच पर उतरे Moksh Pathak,
मोक्ष पाठक बने Dance Bihar Dance के सबसे छोटे स्टार!

आरा। उम्र महज 2 साल, लेकिन हौसला किसी बड़े कलाकार से कम नहीं। आरा में चल रही बिहार स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता “Dance Bihar Dance – Season 5” में एक नन्हे डांसर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नाम है मोक्ष पाठक और खास बात यह है कि वह इस पूरे प्रतियोगिता के सबसे छोटे प्रतिभागी हैं।
R. S. D. C Music & Dance School एवं Satya Event Management के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से बच्चे, युवा, स्कूल और कॉलेज के प्रतिभागी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इन सभी के बीच दो साल के मोक्ष ने अपनी मासूमियत और डांस से अलग ही पहचान बना ली है।

जब मंच पर उतरा सिर्फ 2 साल का डांसर…
आपको बता दें कि भोजपुर के चर्चित डांसर ऋषिकल्प पाठक के मोक्ष पुत्र हैं। ऑडिशन के दौरान जब यह नन्हा कलाकार डांस करने पहुंचा तो उसकी उम्र देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन जैसे ही मोक्ष ने अपने अंदाज में डांस शुरू किया, वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
मासूम अदाएं, छोटा-सा शरीर और डांस का गजब उत्साह मोक्ष ने इसी उम्र में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
सबसे खास बात यह रही कि इस उम्र में बच्चे जहां मम्मी पापा से दूर होते ही रोने लगते हैं इतनी कम उम्र के बावजूद मोक्ष ने मंच पर अपना आत्मविश्वास दिखाया और पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति दी।
अब Grand Finale में दिखेगा मोक्ष का जलवा
ऑडिशन के बाद अब इस नन्हे सितारे की नजर Dance Bihar Dance – Season 5 के Grand Finale पर है। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच मोक्ष की मौजूदगी इस प्रतियोगिता के लिए भी खास आकर्षण बन गई है।

सिर्फ दो साल की उम्र में डांस के बड़े मंच तक पहुंचना अपने आप में चर्चा का विषय है। मोक्ष ने यह संदेश भी दिया है कि प्रतिभा के लिए उम्र कोई सीमा नहीं होती।
अब सबसे बड़ा सवाल है Grand Finale में जब 2 साल का मोक्ष मंच पर उतरेगा, तो क्या वह एक बार फिर सबका दिल जीत पाएगा?
pncb
