शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को भेजी अनुशंसा

पटना।। पिछले सात दिनों से आन्दोलन पर बैठे शिक्षक और अन्य अभ्यर्थियों की मांग पर आखिरकार सरकार ने सुध ली और अभ्यर्थियों के डेलिगेशन को बातचीत के लिए बुलाया गया. इसके बाद डेलिगेशन की मुलाकात शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन से कराई गई.

वार्ता में शामिल विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की मांग की. उनकी मांगों पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को पत्र लिखा है.

शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन द्वारा 24 अगस्त 2026 को BPSC अध्यक्ष को भेजे गए पत्र पत्रांक 162 में इसका जिक्र है. पत्र के अनुसार, आज दिनांक 24.08.2026 को अपराह्न में विभिन्न छात्र संघों ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की और TRE-IV को लेकर कुछ मांगें रखीं.
छात्र संघों की प्रमुख मांगें:
1. सिलेबस में बदलाव: TRE-IV की आगामी परीक्षा में PGT के सिलेबस में 50% प्रश्न बाल मनोविज्ञान से और 50% प्रश्न GK/GS से पूछे जाएं। छात्र संघों का कहना है कि शिक्षक मुख्य रूप से http://B.Ed और http://D.El.Ed करने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल होते हैं और बाल मनोविज्ञान व शिक्षण विधि की जानकारी से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी.
2. बिहार से जुड़े सवाल: GK/GS के प्रश्नों में से 30% प्रश्न बिहार से संबंधित हों, जैसे – बिहार का गौरवशाली इतिहास, बिहार का राजनीतिक-आर्थिक एवं भौगोलिक क्षेत्र का सामान्य ज्ञान.
3. एक अभ्यर्थी, एक परिणाम: छात्र संघों ने “एक अभ्यर्थी, एक परिणाम” की भी मांग की है.
शिक्षा विभाग ने BPSC से अनुरोध किया है कि छात्र संघों द्वारा उठाई गई इन मांगों पर अग्रेतर कार्रवाई की जाए. इधर वार्ता के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार ने मंगलवार में शिक्षक अभ्यर्थियों की बैठक बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा.
#tre4 #bpsc #bihareducation
pncb
