हंगामे से पहले सरकार ने लगाया जोर, बड़बोले बीपीएससी अधिकारी सस्पेंड, अभ्यर्थियों से हुई शिक्षा विभाग की वार्ता

25 को सीएम आवास घेराव का है एलान

सरकार ने वार्ता और मांगों पर विचार का दिया आश्वासन




पटना।। बिहार सरकार शिक्षा और इससे जुड़े विभिन्न मामले में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन का सामना कर रही है. इस बीच सरकार की किरकिरी कराने वाले एक आइएएस अधिकारी बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह से जब गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।” उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए.

इससे पहले राजभवन में पीएचडी अभ्यर्थियों के 21 दिन से चल रहे अनशन को समाप्त करने की पहल के तहत राज्यपाल के साथ वार्ता हुई. वार्ता में सकारात्मक पहल के बाद पीएचडी होल्डर्स के अनशन समाप्त करने पर बात बन गई.

इधर गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे अभ्यर्थियों ने सरकार से वार्ता के बाद भी अब तक अपना आन्दोलन समाप्त नहीं किया है. वे मंगलवार को बैठक के बाद आगे की रणनीति का फैसला करेंगे.

pncb

Related Post