राज्यसभा चुनाव के लिए CM नीतीश के साथ रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, शिवेश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा ने किया नामांकन

एनडीए ने सभी पांच सीटों के लिए किया नामांकन

16 मार्च को चुनाव के साथ उसी दिन आएंगे नतीजे




पटना।। राज्यसभा चुनाव के लिए आज आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामांकन कर दिया है.

एनडीए प्रत्याशी के रूप में जदयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर तथा भाजपा की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश कुमार एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने नामांकन किया.

नामांकन के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के सांसद अरूण भारती सहित बिहार सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

नीतीश कुमार के बाद अब कौन संभालेगा बिहार की बागडोर!

pncb

Related Post