राज्यसभा जा रहे हैं नीतीश कुमार, खुद कर दी है पुष्टि
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव 20 साल बाद बदलेगी बिहार की सियासत पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे और बिहार में सियासत का चेहरा बदलने वाला है. नीतीश कुमार आज गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है… ‘”पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है. संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ. मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.” इसके साथ ही बिहार में नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मुख्य रूप से नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के … Continue reading राज्यसभा जा रहे हैं नीतीश कुमार, खुद कर दी है पुष्टि
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed