महादेव ऐप सट्टेबाजी सिंडिकेट का कथित सरगना सौरभ चंद्राकर ओमान से प्रत्यर्पित, CBI लेकर लौटी भारत

मस्कट पहुंची CBI की विशेष टीम ने लिया हिरासत में, रायपुर में विशेष अदालत के समक्ष किया जाएगा पेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर CBI की हिरासत में

नई दिल्ली। महादेव ऐप के जरिए संचालित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर और कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित करा लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। CBI की विशेष टीम मस्कट पहुंची और चंद्राकर को अपनी हिरासत में लेकर भारत वापस लौटी।

भारत पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर की जरूरी चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे रायपुर ले जाया जाएगा। सोमवार को उसे CBI की विशेष अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

CBI के दो मामलों में था वांछित
जांच एजेंसी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर CBI के दो अलग-अलग मामलों में वांछित था। इन दोनों मामलों में CBI पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दर्ज एक अन्य मामले में भी आरोपी है। इस मामले में भी अभियोजन शिकायत दाखिल की जा चुकी है।




देश-विदेश में जब्त हुईं संपत्तियां
महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सौरभ चंद्राकर की कई संपत्तियां जब्त की हैं। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के बीच चंद्राकर का प्रत्यर्पण जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PNCB

Related Post