बिहार विधान परिषद में BJP की बड़ी बढ़त
पटना।। बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है. शनिवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नवनिर्वाचित दोनों निर्दलीय एमएलसी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें भाजपा की पट्टी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दोनों का स्वागत किया और गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया.

कौन-कौन शामिल हुए?
1. बंशीधर ब्रजवासी – तिरहुत स्नातक सीट
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्दलीय जीते हैं. उन्होंने जेडीयू के अभिषेक झा को 31,832 वोट से हराया था, अभिषेक झा को 22,685 वोट मिले थे.
2. राहुल राज – सारण शिक्षक सीट
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी। उन्होंने जेडीयू के आनंद पुष्कर को हराकर जीत दर्ज की थी. दोनों नेताओं ने हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवारों को हराया था.
भाजपा में क्यों आए? – दोनों ने एक ही वजह बताई – शिक्षक हित
भाजपा में शामिल होने के बाद बंशीधर ब्रजवासी ने कहा – _“निर्दलीय रहने पर वे केवल शिक्षकों के मुद्दे उठा सकते थे, लेकिन पार्टी के साथ जुड़ने से उन्हें इन मांगों को पूरा कराने में मदद मिलेगी।”
राहुल राज ने भी शिक्षक हितों को ही भाजपा में शामिल होने की वजह बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी.
राजनीतिक मायने क्या हैं?
इस ज्वाइनिंग से विधान परिषद में भाजपा की ताकत बढ़ गई है. भाजपा के पास पहले 24 सदस्य थे, अब दोनों निर्दलीय एमएलसी का समर्थन मिलने से संख्या 26 हो गई है.
खास बात ये है कि दोनों सीटों पर एनडीए की ओर से जेडीयू के उम्मीदवार मैदान में थे, फिर भी जीत निर्दलीय की हुई और अब वो दोनों भाजपा में आ गए हैं – इसे बिहार में BJP की बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है. बैठक में भाजपा के नए प्रभारी *हरीश द्विवेदी* पहली बार पटना पहुंचे थे, उनके स्वागत के बाद ही ये ज्वाइनिंग हुई.
