शिक्षा विभाग की बैठक में लगी मुहर
पटना।। सुप्रीम कोर्ट के बड़े आदेश के बाद नौकरी के संकट से जूझ रहे लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. विशेष रूप से बिहार के उन शिक्षकों के लिए यह बड़ी खबर है जो टीईटी पास नहीं करने की वजह से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जद में आ रहे थे. बिहार सरकार ने प्रमोशन और नौकरी जाने की आशंका से परेशान ऐसे शिक्षकों के लिए स्पेशल टीइटी के आयोजन का फैसला किया है. शिक्षा विभाग की बैठक में बिहार बोर्ड के जरिए स्पेशल टीइटी क्या आयोजन पर मोहर लग गई है.

मतलब साफ है – अब बिहार में स्पेशल TET का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के माध्यम से कराया जाएगा. इससे उन शिक्षकों के लिए रास्ता खुलेगा जो नौकरी में बने रहने और प्रमोशन के लिए TET पास करने के लिए चिंतित थे.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले यह आदेश दिया था कि ऐसे शिक्षकों को नौकरी से हटाया जाए जिन्होंने टीइटी या सीटीइटी पास नहीं किया है. ऐसे में में लाखों की संख्या में शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा था और वे लगातार सरकार से गुहार लगा रहे थे कि सरकार इस दिशा में कार्रवाई करे.
सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे शिक्षकों के लिए वर्ष 2028 तक का मौका दिया है. उन्हें टेट क्वालीफाई करना होगा या नौकरी छोड़नी होगी. यही नहीं, प्रमोशन के लिए भी ऐसे शिक्षकों को टीइटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है. यहां परेशानी इसलिए बड़ी थी क्योंकि लंबे समय से बिहार का शिक्षा विभाग शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीइटी का आयोजन नहीं कर रहा है. सिर्फ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीइटी के जरिए ही शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने की बाध्यता थी जिसे अपेक्षाकृत ज्यादा मुश्किल माना जाता है. अब जबकि बिहार सरकार ने स्पेशल टीइटी के आयोजन का फैसला कर लिया है तो निश्चित तौर पर उन शिक्षकों के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है.
अभ्यर्थियों के लिए सलाह: BSEB की Official Website पर नजर बनाए रखें। जल्द ही परीक्षा का Notification, Date और Eligibility जारी होगा.
RK
