तैयारियां पूरी, मंगलवार को मंगलमय माहौल में अम्बा डांडिया का 9वां आगाज आज
मंगल का साल, अम्बा का 9वां साल और मंगल का अंक ‘9’ – नौ विशेष लोग होंगे सम्मानित, सेलिब्रिटी गेस्ट करेंगे शिरकत
आरा, 23 सितंबर। अम्बा डांडिया और अंक 9 का रहस्य क्या है खास! आप भी सोच में पद गए ना? दरअसल आरा जैसे कस्बाई शहर को डांडिया के क्रेज से भरने वाली संस्था अम्बा डांडिया नाइट का आज 9वा आयोजन है। तैयारियां भी हो चुकी है सबको बेसब्री से शाम होने का इंतजार है। घड़ी की खटखट करती सूइयां दिलो की धड़कन बढ़ा रही है। कोई अपने ड्रेस को लेकर तो कोई अपनी टोली के साथ डांडिया सटीक से खेलने का इंतजार कर रहा है।

लेकिन अम्बा डांडिया और 9 का कनेक्शन क्या है? इसे इत्तफाक ही माना जाए कि अम्बा डांडिया नाइट का नौवां आयोजन मंगल के साल यानि 2025 में हो रहा है। मंगल का अंक 9 होता है इस लिहाज से यह साल 9 के लिए विशेष महत्व रखता है और शायद यही कारण है हर बार शहर को कुछ खास परोसने वाले अम्बा की टीम ने 9 लोगों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। ये वैसे लोग हैं जिन्होंने पिछले कई आयोजन से अम्बा टीम से कदम से कदम मिलाया है। अम्बा टीम ने बताया कि वैसे सम्मानित 9 से अधिक लोग होंगे लेकिन 9 चेहरे मंगल की तरह मंगलमान होंगे।

अम्बा संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नाइट 2025 का भव्य आयोजन आज मंगलवार यानि 23 सितंबर, मंगलवार को होटल आरा ग्रांड में होगा। लगातार नौवें वर्ष आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन को इस बार खास बनाने के लिए “मंगल” और “नौ” का अद्भुत संयोग बना है।

लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बीच इस बार भी आयोजन हाउसफुल होने की संभावना है। ।इस बार भी लोगों ने एडवांस पास बुक कराया है और हर रोज आयोजन को लेकर पूछताछ का सिलसिला जारी है।
आयोजन को और भी खास बनाने के लिए सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर मशहूर लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव और हिंदुस्तान के नामचीन कार्टूनिस्ट पवन टून शामिल होंगे।

डांडिया नाइट से पहले 16 से 20 सितंबर तक भास्कर डांस अकादमी में कोरियोग्राफर प्रियांशु भास्कर की देखरेख में पांच दिवसीय कार्यशाला में डांडिया की ट्रेनिंग ले चुके लोग भी कमर कस कर तैयार हैं।


संयोजक पाण्डेय ने बताया कि अम्बा की सशक्त टीम पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ एक परिवार की तरह कार्य कर रही है। इस टीम में राकेश राजपूत, मंगलेश तिवारी, गोलू प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, समीर श्रीवास्तव, गौरी तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, स्नेहा चौधरी, खुशबू श्रीवास्तव, काजल ऋतु, करिश्मा सिंह, मीरा, प्रियांशु भास्कर, अंकिता कश्यप, दीप्ति कश्यप, जया, मनीषा सिंह, विशाल, अभिनय प्रकाश,आदित्य अंकुर और अभय विश्वास भट्ट शामिल हैं।
