भोजपुर के लाल नागेश सम्राट को बागेश्वर धाम में मिला सम्मान

जिले का बढ़ाया मान

भारतीय सनातनी युवाशक्ति कॉन्क्लेव में हुए सम्मानित, हिन्दू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं नागेश सम्राट

आरा,23 अक्टूबर. भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड निवासी एवं हिन्दू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में सम्मानित किया गया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित ‘भारतीय सनातनी युवाशक्ति एकता कॉन्क्लेव’ में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने की खबर से भोजपुर जिले में हर्ष का माहौल है।




कॉन्क्लेव में धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नागेश सम्राट को सनातन संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक जागरूकता के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

नागेश सम्राट लगातार सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। हिन्दू पुत्र संगठन के माध्यम से भी वे इन विषयों पर अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। आयोजकों की ओर से उनके प्रयासों को सराहते हुए सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान को बताया नई जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा

सम्मान प्राप्त करने के बाद नागेश सम्राट ने इसे सनातन संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा बताया। उन्होंने समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नागेश सम्राट को मिले इस सम्मान को उनके समर्थकों और हिन्दू पुत्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। भोजपुर के एक युवा को मध्य प्रदेश में सम्मान मिलने से जिले में खुशी का माहौल है।

PNCB

Related Post