राजद की बड़ी कार्रवाई – 27 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित!
पटना, 27 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बागी तेवर अपनाने वाले 27 नेताओं और पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी नेताओं ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर दल विरोधी गतिविधियों में भाग लिया था।


सूत्रों के हवाले से यह खबर एक दिन पहले ही पटना नाउ ने ब्रेक किया था जिसकी पुष्टि आज राजद द्वारा जारी पत्र ने कर दी। आरा के पूर्व विधायक सरोज यादव का नाम इस सूची में सबसे अधिक चर्चा में है। वे लगातार पार्टी नेतृत्व, लालू यादव, तेजस्वी यादव और यादव समाज के खिलाफ विवादित बयान देते रहे हैं। सरोज यादव ने न सिर्फ पार्टी और उसके वरिष्ठ लोगों पर कई सवाल लगातार उठते रहे हैं बल्कि यादव समझा पर भी अपने विवादित बयानी से लगातार हमलावर रहे हैं। उनके कई वीडियो ही नहीं ऑडियो भी सोशल मीडिया पर उनके दबंगई वाले अंदाज के कारण वायरल है। वहीं, संदेश के जिला परिषद सदस्य मुकेश यादव और जगदीशपुर के नीरज राय को निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने हस्ताक्षरित आदेश जारी कर बताया कि इन सभी को छह वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी से निष्कासन के बाद ये बागी नेता क्या कदम उठाते हैं । क्या ये किसी दूसरे दल का दामन थामेंगे या स्वतंत्र मोर्चा बनाएंगे?
PNCB
