निनाद का तीन दिवसीय कार्यशाला ‘तालीम’ का आयोजन 19 दिसम्बर से

By pnc Dec 10, 2016

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार पं बिरजू महाराज करेंगे शिरकत 

 विदुषी सास्वती सेन भी छात्र–छात्राओं को  करेंगी प्रशिक्षित




20 दिसंबर को ठुमरी और कत्थक नृत्य

21 दिसंबर को कत्थक और सिनेमा

शास्त्रीय नृत्य और संगीत को समर्पित संस्था निनाद पटना की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला ‘तालीम’ का आयोजन पटना में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर में किया जा रहा है जिसमें कत्थक के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार पं बिरजू महाराज और विदुषी सास्वती सेन नृत्य के विभिन्न आयामों से छात्र –छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे .इस आशय की जानकारी देते हुए प्रसिद्ध नृत्यांगना और निनाद की सचिव नीलम चौधरी ने बताया कि  इसके अलावा बासा भवन में 20 दिसंबर को ठुमरी और कत्थक नृत्य और 21 दिसंबर को कत्थक और सिनेमा की प्रस्तुति भी की जाएगी जिसे कलाकार पं बिरजू महाराज और विदुषी सास्वती सेन ने तैयार किया है.

f144e58a-9b74-463f-9cc0-adb21ef0a7d7

By pnc

Related Post