कला में सृष्टि, विज्ञान में आयुष और वाणिज्य में सुरूधि ने बढ़ाया मान

आरा, 13 मई। द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय का परीक्षाफल इस वर्ष भी शानदार और सराहनीय रहा।

विद्यालय स्तर पर कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कला संकाय में सृष्टि कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं विज्ञान संकाय में आयुष भारती ने 93.5 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में सुरूधि जैन ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए।




उच्च अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं में जाह्नवी (89%), आलोक अतुल्य (89%), अस्मित शांडिल्य (88%), आयुष राज (87.5%), राजवर्धन त्रिपाठी (87%), प्राची कुमारी (87%), पियूष राज (86%) और रिया सिंह (86%) शामिल हैं। विद्यालय के अधिकांश परीक्षार्थियों ने 60 से 85 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के लिए सबसे गर्व की बात यह रही कि सृष्टि कुमारी ने राजनीतिक विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है।

वहीं विद्यालय के निदेशक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 12वीं का परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य की नई दिशा तय करता है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई दी।

PNCB

Related Post