BPSC TRE-4.0 का नया नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली

पटना। बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए नया विज्ञापन संख्या-15/2026 जारी कर दिया है. बता दें कि काफी समय से अभ्यर्थियों ने इसकी मांग करते हुए कई बार आन्दोलन भी किया.

इस नये विज्ञापन के तहत शिक्षा विभाग, बिहार में कुल 32,388 (बत्तीस हजार तीन सौ अठासी) रिक्त पदों पर विद्यालय अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी.




आयोग ने स्पष्ट किया है कि इससे पूर्व दिनांक 18.08.2026 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-14/2026 को रद्द करते हुए यह नया विज्ञापन जारी किया गया है.

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 25 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026
  • शुल्क भुगतान प्रारंभ करने की तिथि: 25 सितंबर 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2026

आयोग ने कहा है कि विस्तृत जानकारी, पदों का विवरण, योग्यता और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है.

pncb

Related Post