पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने आखिरकार विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत 27 मई 2026 को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है. आयोग ने 23 सितंबर 2026 को जारी सूचना में इसे अपरिहार्य कारणों से रद्द करना बताया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह फैसला लंबे समय से उठ रही धांधली की मांग के बाद लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?
अभ्यर्थी लंबे समय से इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे. परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत दर्ज की गई थी.

आरोप है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था और कई परीक्षा केंद्रों पर एक ही क्रम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पास होने की शिकायत मिली थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पूरे मामले की जांच कर रही है.

आयोग ने क्या कहा?
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा जारी पत्रांक – 1339 के अनुसार:
- दिनांक 27.05.2026 को दो पालियों में होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा रद्द की जाती है.
- परीक्षा की नई तिथि के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा.
- अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर ही भरोसा करें, भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें.
- दलालों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.
pncb
