अब कोइलवर में उपमुख्य पार्षद को हटाने की मुहिम

By Nikhil Jun 29, 2019 #koilwar #PATNA NOW

कोइलवर/भोजपुर (आमोद कुमार) | नगर पंचायत कोईलवर में उपमुख्य पार्षद का हटाने को लेकर छः पार्षदो ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है. जिसे लेकर विपक्षी पार्षदो ने एक पत्र मुख्य पार्षद विनोद कुमार को सौंपा है. जिसके बाद कोईलवर की राजनीति गरमा गई है. शुक्रवार को नगर कार्यालय में अचानक हलचल मच गयी. छः पार्षद जिसमे वार्ड संख्या एक पार्षद संध्या देवी, वार्ड 3 शिवकुमार सिंह, वार्ड 10 राजगृही प्रसाद, वार्ड 11 शायरा खातून, वार्ड 12 कुमार पासवान, वार्ड 14 सुनीता देवी ने उपमुख्य पार्षद शबनम बानो पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर के विकास कार्यो में अभिरुचि नही लेना, उपमुख्य पार्षद के पति द्वारा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, वार्ड पार्षदो को मान-सम्मान नही देना, नगर पंचायत में भष्ट्राचार पर नियंत्रण नही होना. हालांकि मुख्य पार्षद विनोद कुमार ने समय की कमी देखते हुए अभी बैठक की तिथि नही निर्धारित किया है. मालूम हो कि नगर पंचायत कोईलवर में 14 वार्ड है. बताते चले इससे पहले 11 जून को मुख्य पार्षद विनोद कुमार पर अविश्वास लगाया गया था. लेकिन 22 जून को मुख्य पार्षद की कुर्सी बच गयी.




Related Post