बिहार से नीतीश कुमार का एग्जिट प्लान तैयार
नीतीश के मंत्री ने की पुष्टि

पटना।। बिहार में बीस बरस से मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे सुशासन बाबू नीतीश कुमार का एग्जिट प्लान तैयार है. नीतीश सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे. 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे. उसके बाद इस्तीफा देंगे. फिर बिहार में एनडीए के सभी घटक दल बैठकर फैसला लेंगे और उसके बाद नई सरकार का गठन होगा. नये मुख्यमंत्री का फैसला खरमास बाद होगा. इस्तीफा देने से पहले मुख्यमंत्री बिहार कैबिनेट की अपनी आखिरी बैठक भी ले सकते हैं.

मुख्यमंत्री पद के लिए कई लोगों का नाम चर्चा में है, इस सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि जिसका नाम आप लोग चला दीजिए वही रेस में होगा. पटना नाउ को मिली जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय समेत बिहार के नये सीएम के लिए कई नामों की चर्चा के बावजूद भाजपा का सीएम कैंडिडेट कोई चौंकाने वाला नाम हो सकता है. इस बीच जदयू नेताओं ने नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की मांग उठाई है.
pncb
