पटना। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक मतभेदों के बीच रोहिणी आचार्य गुरुवार को पटना पहुंचीं. सिंगापुर से लौटीं रोहिणी को रिसीव करने के लिए खुद उनके पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी पटना एयरपोर्ट पहुंचे.

एयरपोर्ट पर माता-पिता को सामने देखते ही माहौल भावुक हो गया. रोहिणी ने मां राबड़ी देवी को गले लगा लिया. पिता लालू प्रसाद यादव से भी उन्होंने मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. लंबे अंतराल के बाद हुए इस पारिवारिक मिलन ने पुराने गिले-शिकवों के खत्म होने की उम्मीद जगा दी है.
हालांकि, क्या परिवार के सभी मतभेद पूरी तरह खत्म हो गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है. रोहिणी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपने पिता के बुलावे पर पटना आई हैं और इस मुलाकात को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.
RK
