
सारण।। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 2 अक्टूबर को छपरा के डीएवी कन्या मध्य विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया.

प्रभात फेरी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर “सत्य और अहिंसा अपनाएं”, “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया. प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची.


इस दौरान बच्चों ने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि गांधी जयंती जैसे अवसर बच्चों में देशभक्ति, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.

इस अवसर पर डीएवी कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचार आज भी समाज के लिए बेहद प्रासंगिक हैं. बच्चों को गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, अनुशासन और स्वच्छता को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने समाज को गांधी जी के विचारों और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

प्रभात फेरी में प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार सिंह,
शिक्षिका सपना कुमारी, नीलम कुमारी, सोनी कुमारी समेत सभी शिक्षक भी प्रभात फेरी में शामिल हुए.
RK
