बड़ी राहत: 7.5 CGPA से कम अंक तो मिलेगी डिग्री, पीएचडी के लिए 7.5 CGPA जरूरी

कोर्स में संशोधन को राज्यपाल की मंजूरी

Hons with Research करने के लिए पहले 6 सेमेस्टर में 7.5 CGPA चाहिए




कोर्स सर्टिफिकेट के लिए इंटर्नशिप जरूरी

पटना।। बिहार के राज्यपाल ने 4-वर्षीय CBCS UG कोर्स में “Programme Duration और Exit Options” में बदलाव को मंजूरी दे दी है. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के हस्ताक्षर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बदलाव में तीन बातें प्रमुख तौर पर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि Internship अब अनिवार्य हो गया है. Certificate, Diploma और 3-वर्षीय डिग्री के लिए 4 क्रेडिट की Summer Internship जरूरी है. दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कोर्स के दौरान आप 2nd, 4th, 6th या 8th सेमेस्टर के बाद कोर्स छोड़ सकते हैं और उसी अनुसार सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री मिलेगी. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सबसे प्रमुख बात पीएचडी को लेकर हुई है जिसके लिए 7.5 सीजीपीए अनिवार्य कर दिया गया है. Hons with Research करने के लिए पहले 6 सेमेस्टर में 7.5 CGPA चाहिए.

आइये जानते हैं क्या बदलाव हुआ है

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने 4-वर्षीय CBCS स्नातक अध्यादेश में “कार्यक्रम की अवधि और निकास विकल्प” वाले Clause/Table 03 में संशोधन को मंजूरी दी है. ये बदलाव 04.07.2026 से लागू हो गया है. हालांकि तकनीकी कारणों से फिलहाल पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना और मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना पर ये नियम लागू नहीं होंगे.

Program of Study/Course Structure – पाठ्यक्रम संरचना

  1. अवधि: 4 शैक्षणिक वर्ष = 8 सेमेस्टर
  2. सेमेस्टर:
  • विषम सेमेस्टर I, III, V, VII = जुलाई से दिसंबर
  • सम सेमेस्टर II, IV, VI, VIII = जनवरी से जून
  1. कोर्स: 8 सेमेस्टर में Annexure के अनुसार कोर्स होंगे

Programme Duration and Exit Options – कार्यक्रम अवधि और निकास विकल्प
1. Undergraduate Certificate सेमेस्टर II के बाद 1st और 2nd सेमेस्टर के पूरे क्रेडिट + 4 क्रेडिट का Summer Internship करना जरूरी। तभी UG सर्टिफिकेट मिलेगा
2. Undergraduate Diploma सेमेस्टर IV के बाद 1st से 4th सेमेस्टर के पूरे क्रेडिट + 4 क्रेडिट का Summer Internship। तभी UG डिप्लोमा मिलेगा
3. Bachelor of Science/Arts/Commerce
3 वर्षीय डिग्री सेमेस्टर VI के बाद 1st से 6th सेमेस्टर के पूरे क्रेडिट + 4th सेमेस्टर के बाद 4 क्रेडिट का Internship अनिवार्य।
इसे 3-वर्षीय UG डिग्री कहा जाएगा
4. a) Bachelor (Hons.)
4 वर्षीय डिग्री सेमेस्टर VIII के बाद 1st से 8th सेमेस्टर तक सभी क्रेडिट पूरे करने होंगे।
Total Credits: 160
4. b) Bachelor (Hons. with Research)
4 वर्षीय डिग्री + शोध सेमेस्टर VIII के बाद 1. 1st से 6th सेमेस्टर में 7.5 CGPA या उससे अधिक होना चाहिए.

  1. 4th year में Research Stream चुन सकते हैं
  2. 80 क्रेडिट + 12 क्रेडिट Research Project/Dissertation
    Total Credits: 160
    महत्वपूर्ण 3 बातें:
  3. Internship अनिवार्य: Certificate, Diploma और 3-वर्षीय डिग्री के लिए 4 क्रेडिट की Summer Internship जरूरी है
  4. Multiple Exit: आप 2nd, 4th, 6th या 8th सेमेस्टर के बाद कोर्स छोड़ सकते हैं और उसी अनुसार सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री मिलेगी
  5. Research के लिए CGPA: Hons with Research करने के लिए पहले 6 सेमेस्टर में 7.5 CGPA चाहिए

pncb

Related Post