भाजपा की इस सीट पर अब जनसुराज की दस्तक
पटना।। बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में 6 जुलाई से नामांकन शुरू हो रहा है. इस हाइप्रोफाइल सीट पर भाजपा के नितिन नवीन पांच बार से चुनाव जीत रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के कारण बांकीपुर सीट खाली हुई है.

भाजपा के लिए आसान माने जाने वाले इस सीट पर अब जनसुराज ने भी दावा ठोक दिया है. आज जनसुराज ने प्रशांत किशोर को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है जिसके बाद ये मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

बता दें कि जनसुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 238 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी भी प्रत्याशी को कामयाबी नहीं मिली. पार्टी को मात्र 3.3 से 3.44 प्रतिशत ही वोट मिले. 238 में मात्र दो उम्मीदवार अपनी जमानत बचा पाए थे. बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना है. प्रशांत किशोर अब तक पर्दे के पीछे रहकर कई दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाते रहे हैं. लेकिन पहली बार वे खुद मैदान में उतरे हैं. ऐसे में इस हाइप्रोफाइल सीट पर निश्चित ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा.
pncb
