जदयू में शामिल हुए निशांत

जदयू कार्यालय में निशांत का जमकर हुआ अभिनंदन

पिता के काम को आगे बढ़ाने का किया वादा




पटना।। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार आज JDU में शामिल हो गए. पार्टी कार्यालय में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई. ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया.

अपने पिता नीतीश के स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे. इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे. बिहार का CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे.

निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा. मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा. राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है. बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें.’

pncb

Related Post