पवन सिंह और निशांत समेत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

सभापति ने विधान परिषद् के 10 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

पटना।। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के उप निर्वाचन, 2026 एवं द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 में निर्विरोध निर्वाचित सभी 10 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.




सभापति ने भाजपा के अनिल ठाकुर, पवन सिंह, संजय प्रकाश, शीला पंडित, जदयू के ललन प्रसाद, निशांत, डॉ. भारती मेहता और शिवरानी देवी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अशरफ अंसारी और राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. सुनील कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्यपाल द्वारा निर्गत निर्वाचन की अधिसूचना विधान परिषद् के प्रभारी सचिव शंकर कुमार ने पढ़ी.

विधान परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद् के उप सभापति प्रो०(डॉ.) रामवचन राय, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, संजय सिंह (टाईगर), लखिंदर पासवान, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सत्तारूढ़ दल के उप नेता ललन सर्राफ, प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह ऊर्फ गॉंधीजी, उप मुख्य सचेतक रीना देवी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद् एवं विधान सभा के माननीय सदस्यगण मौजूद रहे.

pncb

Related Post