शिक्षा विभाग में आरडीडीई समेत कई पदाधिकारी इधर से उधर

पटना में नये आरडीडीई और डीइओ का पदस्थापन

पटना।। बिहार में कई प्रमंडल के आरडीडीई और कई जिलों के डीइओ बदल दिए गए हैं. शिक्षा विभाग के लेटेस्ट ऑर्डर के मुताबिक अमित कुमार को पटना प्रमंडल का आरडीई यानी रीजनल डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन बनाया गया है. पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी भी बदले गए हैं. वर्तमान डीइओ साकेत रंजन को कैमूर का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है जबकि पटना में अब योगेश कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.




इसके अलावा सुरेंद्र कुमार को जहानाबाद, अमरेंद्र कुमार पांडेय को गोपालगंज, दुर्गा यादव को शिवहर, धनंजय कुमार पासवान को जमुई, दयाशंकर को औरंगाबाद तथा साहेब आलम को अररिया का जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के डीपीओ इन्द्र कुमार कर्ण बक्सर के डीइओ बनाए गए हैं. हेमचंद्र को नालंदा, चन्दन कुमार को भागलपुर, राजन कुमार को पश्चिम चंपारण का डीइओ बनाया गया है.

नये आरडीडीई
पटना में अमित कुमार,मगध में संजय कुमार चौधरी, तिरहुत में समर बहादुर सिंह, भागलपुर में सुभाष कुमार गुप्ता, कोसी में सईद अंसारी और सारण प्रमंडल में संजय कुमार को रिजनल डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन (आरडीडीई) बनाया गया है.

pncb

Related Post