पटना। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए NDA ने अपने सभी 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी और जदयू ने 4-4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 29 सितंबर को 4 नामों पर मुहर लगाई, वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 23 सितंबर को ही 4 उम्मीदवारों के नाम की अधिसूचना जारी कर दी थी.

NDA के 8 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:
भाजपा के 4 उम्मीदवार:
- पटना शिक्षक – नवल किशोर यादव
- कोशी स्नातक – डॉ. एन.के. यादव
- दरभंगा स्नातक – सर्वेश कुमार
- तिरहुत शिक्षक – नरेंद्र प्रसाद सिंह

जदयू के 4 उम्मीदवार:
- पटना स्नातक – नीरज कुमार
- तिरहुत स्नातक – अभिषेक झा
- सारण शिक्षक – आनन्द पुष्कर
- दरभंगा शिक्षक – घनश्याम राय
गौरतलब है कि इन 8 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है और 27 अक्टूबर को मतदान होना है.
RK
