सभापति ने दिलाई शपथ, उपेंद्र कुशवाहा भी रहे मौजूद
पटना।। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर मचा बवाल फिलहाल थमता दिख रहा है. बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज बिहार विधान परिषद् के नवमनोनीत सदस्य दीपक प्रकाश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्यपाल द्वारा निर्गत मनोनयन की अधिसूचना बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव शंकर कुमार ने पढ़ी.

इस अवसर पर विधान परिषद के उपसभापति प्रो॰ (डॉ॰) रामवचन राय, राज्यसभा सांसद एवं आर॰एल॰एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा, लेशी सिंह, विशेष रूप से उपस्थित रहे.

दरअसल बिहार के पंचायती राज मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिना किसी सदन के सदस्य बने अब तक मंत्री बने हुए थे. मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और वहां सुनवाई चल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. और इस बीच आनन फानन में देवेश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा देकर दीपक प्रकाश की राह आसान कर दी.
pncb
