विधान परिषद चुनाव: NDA ने सभी 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

पटना। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए NDA ने अपने सभी 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी और जदयू ने 4-4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 29 सितंबर को 4 नामों पर मुहर लगाई, वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 23 सितंबर को ही 4 उम्मीदवारों के नाम की अधिसूचना जारी कर दी थी.




NDA के 8 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:

भाजपा के 4 उम्मीदवार:

  1. पटना शिक्षक – नवल किशोर यादव
  2. कोशी स्नातक – डॉ. एन.के. यादव
  3. दरभंगा स्नातक – सर्वेश कुमार
  4. तिरहुत शिक्षक – नरेंद्र प्रसाद सिंह

जदयू के 4 उम्मीदवार:

  1. पटना स्नातक – नीरज कुमार
  2. तिरहुत स्नातक – अभिषेक झा
  3. सारण शिक्षक – आनन्द पुष्कर
  4. दरभंगा शिक्षक – घनश्याम राय

गौरतलब है कि इन 8 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है और 27 अक्टूबर को मतदान होना है.

RK

Related Post