STET 2026: डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा बिहार बोर्ड, 30 तक कर सकते हैं सुधार

आवेदन में सुधार का मिलेगा मौका

पटना।। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 को लेकर बड़ी जानकारी दी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.




– डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2026 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा.

– यह एडमिट कार्ड 30 सितंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

– अभ्यर्थी इसे https://stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर देख सकते हैं.

*त्रुटि में कैसे करें सुधार?*

यदि डमी एडमिट कार्ड की विवरणी में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो अभ्यर्थी 25 से 30 सितंबर के बीच ऑनलाइन सुधार करा सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा .

समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि आरक्षित श्रेणी में संशोधन के कारण अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देय होता है, तो उसे भी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा.

pncb

Related Post