रोचक हुआ आठ सीटों का शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, जनसुराज भी मैदान में

जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पटना स्नातक सीट पर सस्पेंस बरकरार

पटना: जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. सभी नामों की घोषणा खुद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने की है.




जारी लिस्ट के मुताबिक –

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से – आफाक अहमद
  • कोशी स्नातक से – रजनीश रंजन
  • पटना शिक्षक से – दिव्य ज्योति
  • दरभंगा शिक्षक से – सुरेश प्रसाद राय
  • दरभंगा स्नातक से – रविंद्र कुमार यादव

पटना स्नातक पर नहीं हुआ फैसला

सबसे हॉट सीट मानी जा रही पटना स्नातक सीट पर जन सुराज ने अभी पत्ता नहीं खोला है. इस सीट पर सस्पेंस बरकरार है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि जल्द ही इस सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि पटना स्नातक सीट पर पहले से ही सियासी घमासान तेज है. जेडीयू की ओर से नीरज कुमार का नाम चर्चा में है, तो वहीं अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करने की बात कही है. ऐसे में जन सुराज की ओर से नाम आने के बाद ही यहां त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी.

RK

Related Post