NTA परीक्षा व्यवस्था पर सरकार की सख्ती
परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए NTA में बड़ा बदलाव, 600 विशेषज्ञ हटाए गए; चार-स्तरीय प्रश्नपत्र जांच व्यवस्था लागू होगी.
NTA पर फॉलो-अप बैठक में परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े निर्देश
NTA को लेकर हुई फॉलो-अप बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षाओं के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए सभी जरूरी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मंत्री के निर्देश के बाद NTA के महानिदेशक ने अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी.

NTA की परीक्षा टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. करीब 600 विशेषज्ञों को टीम से हटाकर नए विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. प्रश्नपत्रों की जांच और समीक्षा को और मजबूत करने के लिए अब चार-स्तरीय जांच प्रणाली लागू की जाएगी. इसका उद्देश्य परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों की बेहतर और सख्त स्क्रूटिनी सुनिश्चित करना है.
NTA में जल्द होगी नई नियुक्तियां, 2-3 सप्ताह में 20-25 अधिकारी शामिल होंगे
अगले दो से तीन सप्ताह में 20 से 25 नए अधिकारियों को NTA में शामिल किया जाएगा. बैठक में आगे की नियुक्ति योजना की भी समीक्षा की गई. NTA के कार्यालयों को नए परिसर में युद्धस्तर पर स्थानांतरित करने की तैयारी है. नए परिसर में CISF टीमों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.
यानी सरकार का फोकस अब NTA की परीक्षाओं में सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर है.
pncb
