केके पाठक का आदेश बदला, शिक्षकों को मिली राहत
शनिवार/गुरुवार को 9.30 से एक बजे तक चलेंगे सरकारी स्कूल
पटना।। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे चलने का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है. इस तरह पूर्व शिक्षा सचिव के के पाठक का एक और आदेश बदल दिया गया है. यानी सामान्य स्कूलों में शनिवार जबकि उर्दू स्कूलों में गुरुवार को हाफ डे सिस्टम लागू हो गया है.

मुख्य बातें:
- राज्य के सभी 77,370 सरकारी स्कूल अब हर शनिवार को हाफ डे चलेंगे. ये व्यवस्था आने वाले शनिवार से लागू होगी.
- सभी सरकारी स्कूल: सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होंगे.
- प्राथमिक विद्यालय: सुबह 9.30 से 12.00 बजे तक पढ़ाई + गतिविधि। 12.40 तक मिड-डे मील, फिर एक बजे छुट्टी.
- कक्षा अवधि में शिक्षक 1 घंटे तक अगले दिन की पाठ योजना, कॉपी जांच, डायरी अपडेट आदि का काम करेंगे. उसके बाद ही स्कूल से निकलेंगे.

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के आदेश से शनिवार को भी फुल डे 9.30 से 4.00 बजे तक स्कूल चलने लगे थे. RTI के तहत पढ़ाई के घंटे पूरे करने का तर्क दिया गया था. अब वो आदेश बदल दिया गया है. गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान 31 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा.
pncb
