युवाओं के आन्दोलन पर पीएम ने तोड़ी चुप्पी
‘युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे’
दिल्ली/पटना।। जंतर-मंतर पर हिंसक आंदोलन और उसके बाद विपक्ष के इस मुद्दे पर उतरने के बाद यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में है.

इसको लेकर सवाल उठ रहे थे कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग हो रही है, और युवाओं के इस आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब तक कुछ नहीं बोले हैं.

लेकिन आखिरकार आज प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक और एक्स पर कहा कि हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और कड़ा दंड सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं. छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यह हमारे उठाए जा रहे कदमों की कड़ी का हिस्सा है.
PM मोदी ने कहा कि जो भी हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
pncb
