रबी फसलों के लिए अपनाएं ये टिप्स

By om prakash pandey Oct 28, 2019

रबी फसल के कार्यशाला में किसानों को दिए कई जरूरी टिप्स

गड़हनी,28 अक्टूबर. स्थानीय प्रखण्ड के प्रांगण में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से रबी फसल अभियान की कार्यशाला आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख अनीता देवी व आत्मा परियोजना उप निदेशक राणा राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. कृषि समन्यवक सत्येन्द्र सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में कृषकों को बताया. जिला कृषि वैज्ञानिक शशि कुमार शशि ने किसानों को सब्सिडी के आधार पर कीटनाशक दवाएं, यांत्रिक मशीन, बीज के बारे में जानकारी दी. किसानों को कृषि पदाधिकारी राम चन्द्र राम द्वारा खरीफ फसलों को विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई. जिसमें खेतों की मिट्टी जांच, उन्नत किस्म के बीज, उन्नत किस्म के खाद, सही समय पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग, सही समय से सिंचाई करना सहित अन्य व्यवस्थित प्रयोगों के बारे में बताया.




कहा कि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी किसान भरपूर लाभ उठाएं. जिसमें किसानों को सब्सिडी के आधार पर कृषि, बीज, कीटनाशक की छिड़काव के लिए उत्तम किस्म के नए टेक्नॉलॉजी के मशीन भी उपलब्ध की गई है। कार्यशाला में अन्य लोगों द्वारा भी किसानों को उत्तम खेती के लिए नए नए टिप्स दिए गए। इस मौके पर आत्मा अध्यक्ष बिमल कुमार, कृषि सलाहकार अनिल कुमार सिंह,उमेश कुशवाहा,शैलेश कुमार,कृषि समन्यवक बेदप्रकाश, राजीव,अंसारी,किसान राजकुमार सिंह,सुरेश यादव,रामनाथ सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

गड़हनी से मुरली मनोहर जोशी की रिपोर्ट

Related Post