नोट करें: STET और लाइब्रेरियन बहाली परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव

बिहार STET 2026 की परीक्षा – 11 नवंबर वाला पेपर अब 22 नवंबर को होगा

चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी के कारण बदली तारीख, लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा भी अब 23 नवंबर से शुरू




पटना। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 को लेकर बड़ी अपडेट है. सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज का अवकाश 11.11.2026 को घोषित किए जाने के बाद उस दिन होने वाली STET परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अब 11 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

12 नवंबर से मिलेगा नया एडमिट कार्ड
11 नवंबर की जगह 22 नवंबर 2026 को होने वाली एक दिन की पुनर्निर्धारित परीक्षा का संशोधित एडमिट कार्ड 12.11.2026 से वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर उपलब्ध रहेगा. अभ्यर्थी उसी से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा भी टली
इसके साथ ही विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 भी 22.11.2026 की जगह अब 23.11.2026 से प्रारम्भ होगी.

pncb

Related Post