छठ महापर्व पर पटना जिला प्रशासन का अनोखा तोहफा

By Amit Verma Nov 2, 2016

अपनी एक से बढ़कर एक पहल के लिए मशहूर पटना जिला प्रशासन ने इस बार एक और बड़ा कदम उठाया है. पटना जिला प्रशासन ने इस बार छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए एक खास मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसमें छठ, छठ घाट, ट्रैफिक के साथ कई अन्य जानकारी भी लोगों को एक साथ मिल जाएगी.

chhath-mobile-app




 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बुधवार को पटना कमिश्नर आनंद किशोर ने अपनी तरह का अनोखा ये छठ ऐप लॉन्च किया. इस मोबाइल ऐप का नाम है ‘छठ पूजा पटना’ इसके ऐप से छठ  महापर्व मना रहे पटना के श्रद्धालु कई तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं.

chhath-mobile-app1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्रद्धालु इस ऐप को अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. महज 12 MB साइज के इस ऐप को डाउनलोड करने पर पटना में रहने वाले छठ श्रद्धालु कई समस्याओं का समाधान बस एक क्लिक पर पा सकते हैं.

यानि पटना के सभी घाट, वहां उपलब्ध सुविधाएं, खतरनाक घाट, हर घाट से जुड़े नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर, घाट तक पहुंचने का रास्ता, हर घाट के लिए बनाई गई पार्किंग से लेकर और भी कई अहम जानकारियां दी गई हैं.

Related Post