नित्यानंद की थाप पर नेताओं ने मचाया धमाल

By Amit Verma Mar 9, 2017

होली खेले रघुवीरा अवध में…. होली खेले रघुवीरा… और जोगी जी सा..र…र की धुनों के साथ पटना में BJP नेताओं ने आज जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए. बिहार विधान सभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह कुम्हरार विधायक अरूण कुमार सिन्हा की ओर से राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान में आयोजित ‘‘रंगारंग होली मिलन समारोह’’ का विधिवत उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया.

  




मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ढोलक बजाते हुए होली के गीत गाए. इस अवसर पर बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय, नन्द किशोर यादव, सांसद आर के सिन्हा, रालोसपा के ललन पासवान, सुधांशु शेखर, नितिन नवीन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वांत रंजन सहित कई विधायक, विधान पार्षद, भाजपा बिहार प्रदेश के पदाधिकारी, पटना नगर निगम के पार्षद, डॉक्टर, वकील, अधिवक्ता, प्रोफेसर समेत अनेकों लोग मौजूद थे.

Related Post