‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा अब बिहार के ये सबसे एडवांस ब्रिज, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार सरकार ने नीतीश कुमार को समर्पित किया पुल

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार आएंगे. इस दौरान वे पटना में गंगा नदी पर बने बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर 6 लेन पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.




उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस पुल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ किया है. पीएम के साथ राजापाकर में अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन होगा.

क्या है कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल की पूरी कहानी:

1. बिहार का सबसे बड़ा गंगा पुल: यह पुल पटना के कच्ची दरगाह (NH-30) को वैशाली जिले के बिदुपुर (NH-103) से जोड़ता है. बीच में राघोपुर दियारा पड़ता है, जो तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है.

2. लंबाई और डिजाइन: मुख्य पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर है, जो 67 मजबूत पिलरों पर टिका है. अप्रोच पथों को मिलाकर पूरी परियोजना की कुल लंबाई 19.76 किमी से 22.76 किमी बताई जाती है. इसमें 10 से 13 किमी का अप्रोच रोड शामिल है. यह भारत के सबसे लंबे 6 लेन नदी पुलों में से एक है और एक्स्ट्राडोज्ड केबल स्टे डिजाइन पर बना है, जो इसे अधिक मजबूत बनाता है.

3. लागत: इस मेगा प्रोजेक्ट की कुल लागत 4988 करोड़ से 5000 करोड़ रुपये है. इसमें 3000 करोड़ का लोन एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से लिया गया है और 2000 करोड़ बिहार सरकार खर्च कर रही है.

4. निर्माण: इसका शिलान्यास 31 जनवरी 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. इसका निर्माण L&T और कोरियाई कंपनी देबू (Daewoo) के ज्वाइंट वेंचर ने किया है, डिजाइन भी कोरियाई कंपनी ने तैयार किया है. पथ निर्माण विभाग की देखरेख में BSRDCL ने इसे बनवाया है. 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक 4.57 किमी सड़क का उद्घाटन हो चुका है. इससे पटना से राघोपुर का सफर सिर्फ 5 मिनट का हो गया है.

5. फायदा क्या होगा:

  • महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा.
  • उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने का तीसरा वैकल्पिक मार्ग मिलेगा. यह आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा।
  • पटना से समस्तीपुर, वैशाली, हाजीपुर का सफर घंटों से घटकर मिनटों में होगा। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है.

Related Post