नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा, बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव तय

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट जारी

16 मार्च को बिहार समेत कई राज्यों में उपचुनाव होगा




पटना।। 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है. बिहार में 5 सीटों पर होने वाले चुनाव लिए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत बिहार से दो नामों का ऐलान हुआ है. बीजेपी की ओर से जारी सूची में नितिन नबीन के अलावा सासाराम से भाजपा के उम्मीदवार रहे शिवेश कुमार राम का भी नाम शामिल है. भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 5 मार्च को एनडीए के तमाम उम्मीदवार नामांकन करेंगे. जदयू से निशांत कुमार और रालोमो से उपेन्द्र कुशवाहा का नाम भी शामिल है.

भारतीय जनता पार्टी ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार और असम समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इनमें बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार के नाम शामिल हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है.

आपको बता दें कि वर्तमान में नितिन नवीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. दिसंबर 2025 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पहले वह बिहार सरकार में मंत्री थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. अब जबकि उन्हें राज्यसभा भेजा जाना तय हो गया है. तो उनके इस्तीफे के बाद पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. विधानसभा सीट खाली होने के 6 महीने के अंदर चुनाव आयोग का उपचुनाव कराएगा.

pncb

Related Post