‘दिल में देशभक्ति का जज्बा और आंखों में भारत का सपना रहे, हर दिल में तिरंगे का मान हमेशा बना रहे’

बिहार विधानसभा और विधानपरिषद में झंडारोहण

पटना।। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज बिहार विधान मंडल के दोनों परिसर में तिरंगा फहराया गया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.




बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के प्रांगण में झंडा फहराया एवं समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं.

इस शुभ अवसर पर सभापति ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए एक ऐतिहासिक एवं गर्व का दिन है. उन्होंने कहा कि 1947 के खाद्यान्न संकट, गरीबी और अशिक्षा से निकलकर भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, प्रमुख अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष शक्ति बन चुका है. आइए इस पावन अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करें और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें.

उक्त झंडोतोलन कार्यक्रम में विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, उप सभापति बिहार विधान परिषद् प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, उपाध्यक्ष विधान सभा नरेन्द्र नारायण यादव, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, उप नेता प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बिहार विधान परिषद् के अन्य पूर्व एवं वर्तमान सदस्यगण सहित बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव शंकर कुमार, विधान सभा की सचिव पुनम सिन्हा और विधान परिषद् के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया.

pncb

Related Post