कई वरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
शिक्षा विभाग अब राजीव रौशन के हवाले
पटना।। बिहार सरकार ने रविवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग से अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 से अधिक अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार दिया है इस फेरबदल में कई जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं तो कई विभागों के सचिव भी बदले गए हैं.
कई जिलों को मिले नए DM
सरकार ने 5 जिलों में नए समाहर्ता की नियुक्ति की है.
1. भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया को स्थानांतरित कर सीतामढ़ी का DM बनाया गया है.
2. सीतामढ़ी के DM रिची पाण्डेय को अब बेगूसराय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
3. नगर विकास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सिवान का नया DM बनाया गया है.
4. खान विभाग के निदेशक मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का DM नियुक्त किया गया है.
5. भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुमार अनुराग को कैमूर का डीएम बनाया गया है.
इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित जिले का जिला दण्डाधिकारी भी बनाया गया है.

प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव
1. गृह विभाग को नया प्रधान सचिव: ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव पंकज कुमार अब गृह विभाग के प्रधान सचिव होंगे. उद्योग सचिव कुन्दन कुमार गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे.
2. वित्त विभाग: नगर विकास के प्रधान सचिव विनय कुमार को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह नगर विकास का प्रभार भी देखेंगे.
3. शिक्षा विभाग: उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन अब शिक्षा विभाग के सचिव होंगे. वह उच्च शिक्षा और वित्त संसाधन का अतिरिक्त प्रभार भी रखेंगे.
4. समाज कल्याण: निर्वाचन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुजियाल को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह शिक्षा विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे.
5. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण: लघु जल संसाधन सचिव बी. कार्तिकेय धनजी अब लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग के सचिव होंगे.
*अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापन*
– पटना प्रमण्डल के आयुक्त राजेश कुमार अब निगरानी विभाग के प्रधान सचिव होंगे. उनकी जगह मयंक वरखड़े पटना के नए आयुक्त होंगे.
– वित्त सचिव संजय कुमार सिंह को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है.
– अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एच. आर. श्रीनिवास को ग्रामीण विकास विभाग भेजा गया है.
– मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी को बिपार्ड का महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
– युवा विभाग के विशेष सचिव नवदीप शुक्ला अब बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
pncb
