सहयोग शिविर के आवेदन निपटाने में हुई थी लापरवाही
पटना। बिहार में सहयोग कार्यक्रम के आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई की है. राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दिन दिनांक 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 15 पदाधिकारियों / कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है.

आरोप है कि इन अधिकारियों ने आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन नहीं किया.
निलंबित होने वाले पदाधिकारियों की सूची:
जिला नाम पद
मुंगेर जय प्रकाश अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर
मुंगेर अर्चना कुमारी अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर
भोजपुर रवि रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर
कटिहार संजीव कुमार अंचल अधिकारी, कोढ़ा
भागलपुर संतोष कुमार सुमन अंचल अधिकारी, नवगछिया
अररिया पंकज कुमार अंचल अधिकारी, फारबिसगंज
गया रमेश कुमार अंचल अधिकारी, बोधगया
जहानाबाद रंजीत कुमार उपाध्याय अंचल अधिकारी, मखदुमपुर
सुपौल प्रियंका सिंह अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज
सुपौल वीणा वैशाली कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही
शेखपुरा रोहित कुमार दुबे सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा
मुजफ्फरपुर भोला नाथ कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी
प० चंपारण श्याम बाबू राय कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया
सीतामढ़ी पवन कुमार कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड
गोपालगंज शुभम कुमार राजस्व कर्मचारी
इनमें 7 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, 1 ग्रामीण विकास, 1 नगर विकास एवं आवास और 5 लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े हैं.

मुख्यमंत्री ने सभी जिला पदाधिकारियों, विभागीय सचिवों और मुख्यमंत्री सचिवालय के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सहयोग पोर्टल पर आए आवेदनों के सिर्फ समय पर निपटारे की ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की भी विशेष समीक्षा की जाए. यदि किसी पदाधिकारी/कर्मी द्वारा आवेदकों की समस्या का वास्तविक समाधान न कर टाल-मटोल किया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

pncb
#cmaction #samratchaudhary #suspend #sahyogshivir
