पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंतजार खत्म कर दिया है. आयोग ने संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.

अब इन सभी सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल मेरिट PT + Mains + इंटरव्यू के आधार पर बनेगी.
1298 पदों पर होगी नियुक्ति
BPSC की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1298 पदों पर नियुक्ति होनी है. इसमें SDM, DSP, BDO समेत कई बड़े पद शामिल हैं.
PT में 3 लाख से ज्यादा हुए थे शामिल
इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. परीक्षा राज्य के 37 जिलों में 912 केंद्रों पर हुई थी. प्रारंभिक परीक्षा के लिए 4.71 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 3.16 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है.
pncb
