प्रोन्नति, वेतन विसंगति और 7वें वेतनमान पर सीएम सम्राट चौधरी से मिले शिक्षक नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

शिक्षकों की प्रोन्नति और पे-प्रोटेक्शन को लेकर सम्राट चौधरी से मिले शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

7वां वेतनमान और प्रोन्नति की मांग, माध्यमिक शिक्षक संघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन




पटना।। बिहार में शिक्षकों की प्रोन्नति और वेतन विसंगति का मुद्दा चर्चा में है. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

मुख्य मांगें:

  • 18-19 साल से कार्यरत नियोजित / विशिष्ट शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ
  • पूर्व की सेवा की निरंतरता (Service Continuity) को मान्य करना
  • अर्जित वार्षिक वेतनवृद्धि और पे-प्रोटेक्शन को वेतन निर्धारण में जोड़ना
  • 7वें वेतनमान का पूरा लाभ और वेतन विसंगति दूर करना

शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि लोक सेवा आयोग से नियुक्त विद्यालय अध्यापक और सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षकों को वेतन निर्धारण में आर्थिक घाटा हो रहा है, जिससे पूरे राज्य के लाखों शिक्षकों में आक्रोश है. मुलाकात के दौरान संघ के सचिव मंडल के सदस्य मृत्युंजय कुमार भी मौजूद रहे.

#BiharTeachers #SamratChoudhary #ShatrughanPrasadSingh #BiharEducation

Related Post