बांकीपुर उपचुनाव: 6 जुलाई से नामांकन, 30 को वोटिंग

नितिन नवीन के बाद कौन बनेगा बांकीपुर का बाजीगर

पटना।। चुनाव आयोग ने बिहार की हाई प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है. नितिन नवीन के इस्तीफा के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गयी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य बन चुके हैं. उनके बाद कौन होगा यहां से भाजपा का उम्मीदवार, ये बड़ा सवाल है. पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपचुनाव का शेड्यूल जारी किया है.




बता दें कि बांकीपुर विधानसभा के लिए 6 जुलाई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल होगा. 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. जबकि, 16 जुलाई तक नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये सीट हाइप्रोफाइल हो गई है. ये भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है. इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज के अलावा तेज प्रताप की पार्टी जेजेडी और महागठबंधन की ओर से भी उम्मीदवार उतारने की चर्चा है. वहीं भाजपा नितिन नवीन के उत्तराधिकारी के तौर पर किसे आजमाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा.

pncb

Related Post