भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार
नितिन नवीन के करीबी अभिषेक कुमार को मौका


पटना।। भाजपा ने पटना की हाई प्रोफाइल बांकीपुर सीट के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर नितिन नवीन के ही करीबी अभिषेक कुमार बंटी को भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में मैदान में उतारा है.अभिषेक 9 जुलाई दिन गुरुवार को नामांकन करेंगे जिसमें नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे.

अभिषेक भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से नितिन नवीन के साथ मिलकर काम करते रहे हैं. वह कायस्थ समाज से आते हैं. कायस्थ बहुल बांकीपुर सीट पर अभिषेक को कैंडिडेट बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने उम्मीदवार घोषित होने पर अभिषेक कुमार को बधाई दी है.
बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग होनी है और इसका रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा. उपचुनाव के लिए 6 जुलाई से 13 जुलाई तक नामांकन होगा.

pncb
