जाति नहीं जमात को मानता है कलमजीवी समाज – अरूण सिन्हा

By Amit Verma Nov 1, 2016

कलमजीवी समाज जाति नहीं जमात को मानता है जो राज्य और देश की प्रगति, समाज में फैली कुरितियों को दूर करने में हमेशा अपना योगदान देते रहे हैं. ये कहना है बिहार विधान सभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरूण कुमार सिन्हा का. अरुण सिन्हा ने लोगों को चित्रगुप्त पूजा की बधाई दी.

बीजेपी नेता अरुण सिन्हा ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के लोहानीपुर, राजेन्द्र नगर, दरियापुर गोला, जहाजी कोठी, रानी घाट, महेन्द्रू, चित्रगुप्त आदि मंदिर दीवान मुहल्ला, इनकम टैक्स काॅलोनी, भूतनाथ रोड, दीनानाथ कम्युनिटी हाॅल, कंकड़बाग कम्युनिटी हाॅल, पूर्वी इन्दिरा नगर, प्रेम त्रिलोकी समुदायिक भवन, अशोक नगर, बैंक मेन्स काॅलोनी, चित्रगुप्त नगर, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, चित्रगुप्त समाज, अनिसाबाद, वृन्दावन काॅलोनी, वाल्मी, न्यू यारपुर, बेऊर, दानापुर गोला रोड, पटेल नगर, इन्द्रपुरी, जगदेव पथ, अम्बेदकर पथ, वेद नगर काॅलोनी, रूकनपुरा आदि कई पूजा पंडालों में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर लोगों को शुभकामना दी.




Related Post