भोजपुरी जनजागरण के अध्यक्ष बने कुमुद पटेल

By Amit Verma Apr 7, 2017

कुमुद पटेल बने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष




आरा के युवा और चर्चित छात्र नेता कुमुद पटेल को ‘भोजपुरी जन जागरण अभियान’ ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है. कुमुद पटेल ‘पटेल युवा संघ’ के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं. कुमुद जुझारू और प्रखर छात्र नेता के रूप में जाने जाते है. पूर्व में छात्र समागम के विवि अध्यक्ष के पद पर रहते हुए इन्होंने छात्र हितों में कई आंदोलन किये हैं.

पिछले साल भोजपुरी बचाओ आंदोलन में भी इनकी जोरदार सक्रियता रही थी. भोजपुरी के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वाले कुमुद पटेल को भोजपुरी जंन जागरण ने अपने संगठन की बागडोर एक मजबूत हाथों में दे भोजपुरी भाषा के लिए एक मजबूत स्तंभ तैयार किया है. बिहार प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पर भोजपुरी जंन-जागरण मंच के संतोष पटेल ने ख़ुशी  जताई है. भोजपुरी बचाओ आन्दोलन के मुखिया रहे ओ पी पाण्डेय उर्फ़ भोजपुरिया पाण्डेय और मंगलेश तिवारी ने कुमुद को इस नए पद कर मनोनयन और भोजपुरी के लिए काम करने के लिए बधाई दी है. साथ ही छात्र जद यू के विवि अध्यक्ष अविनाश राव, अम्बा के राकेश राजपूत, सत्यकाम आनंद, NSUI के जिलाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, दुलदुल सिंह,राणा सिंह, कन्हैया, कृष्ण हरि, धनन्जय सिंह, छात्र राजद के आलोक रंजन, अनुराग पाण्डेय सहित कई संगठनो के लोगों ने कुमुद को इस नए अध्यक्ष पद के लिए बधाइयाँ दी हैं.

नए अध्यक्ष के सामने महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं-

  • भोजपुरी भाषा को 8 वीं अनुसूची में शामिल कराना
  • भोजपुरी गानों से अशलीलता को दूर करना
  • बिहार के सभी विश्वविद्यालय में भोजपुरी की पढ़ीई स्नातक स्तर तक शुरू कराना

 

आरा से आशुतोष

Related Post