स्वास्थ्य मंत्री निशांत- ‘जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ‘
पटना: प्रदेश में मिलावटी, नकली और खराब खाने पर रोक लगाने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग ने पूरे बिहार में बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और अच्छा खाना मिले, यही हमारी पहली प्राथमिकता है. इसी के तहत पटना सहित पूरे राज्य के होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान, खाना बनाने वाली फैक्ट्री और पैकेज्ड पानी के कारोबार की जांच की जा रही है.

अब तक क्या कार्रवाई हुई:
- पूरे राज्य में कुल 531 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
- सबसे ज्यादा पटना में 87 जगहों पर छापा
- 2 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए
- 15 प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियोजन दायर किया गया
- कई दुकानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया
जांच के दौरान मुख्य रूप से दूध, पनीर, दही, घी, तेल, मिठाई, आटा, मैदा, पैकेज्ड चिकन और बोतलबंद पानी की क्वालिटी पर फोकस किया जा रहा है.

मंत्री की अपील:
सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की गई है कि स्वच्छता, सही भंडारण, अच्छी सामग्री और वैध लाइसेंस के नियमों का पालन करें. लालच में मिलावट बिल्कुल न करें. आम लोगों से भी कहा गया है कि सामान खरीदते समय क्वालिटी, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें. जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

BiharNews #FoodSafety #Patna #BiharHealth
