JDU से निकाले गए मोकामा विधायक अनंत सिंह

छोटे सरकार पर पार्टी का बड़ा एक्शन

पटना।। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने आज मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जदयू ने विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता भी रद्द करने की मांग की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में अनंत सिंह की पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी का भी नाम है.




आदेश में क्या है:

  • अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द
  • उन्हें अगले 6 वर्षों के लिए JDU से निष्कासित किया गया
  • पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत उनकी विधायकी भी रद्द करने की अनुशंसा की है
  • पत्नी नीलम देवी, पूर्व स.वि.स. की भी प्राथमिक सदस्यता रद्द और उन्हें भी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया

कारण बताया गया है:

  • लगातार पार्टी निर्देशों की अवहेलना
  • शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग
  • अभी-अभी हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करना और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना
  • नीलम देवी पर दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप

याद दिला दें कि एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया और पार्टी के निर्देश के खिलाफ जाकर लगातार जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ बयान देते रहे. अब जदयू ने चुनाव सम्पन्न होते ही अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

RK

Related Post